उत्तरकाशी में मस्जिद हटाने को लेकर निकाली जनाक्रोश रैली, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तरकाशी में मस्जिद हटाने को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है। संगठन की रैली को रोकने के लिए पुलिस की ओर से बैरियर लगाए गए हैं, लेकिन लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। नारेबाजी करते हुए जनाक्रोश रैली बैरिकेड के पास पहुंची, जहां उनकी पुलिस से तीखी झड़प हुई।
आज गुरुवार को जय श्री राम के नारों के साथ धार्मिक संगठन ने जनाक्रोश रैली निकाली गई। बता दें कि धार्मिक संगठन द्वारा मस्जिद को लेकर निकाली जा रही रैली के चलते बाजार बंद कराए गए हैं। मस्जिद पुरानी है। धार्मिक संगठन की ओर से इसे अवैध बताया जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन इसे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से नहीं बने होने को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चुका है। लेकिन संगठन इसे नहीं मान रहा है।
पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम में आज गुरूवार को जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है। वहीं, पुलिस ने रैली को रोकने के लिए तीन जगह बैरियर लगाए है। जहाँ सिंगल तिराहा सहित भटवाड़ी रोड में बैरियर के साथ भारी पुलिस बल तैनात है।
मस्जिद के पास से जाने की अनुमति नहीं मिलने तक प्रदर्शनकारियों ने कहा कि व धरने पर अड़े रहेंगे। यही भाषणबाजी शुरू हो गई है। हालात बेकाबू होते देख एसडीएम भटवाड़ी मुकेश चंद रमोला मौके पर पहुंचे। जनाक्रोश रैली के चलते चारधाम यात्रा के वाहनों को पहले ही बड़ेथी मनेरा तेखला बाईपास से डायवर्ट किया गया है।




