हरिद्वार में आयोजित हुआ यूसीसी आभार सम्मेलन, सीएम धामी ने बाबा साहब आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि – Doon Darshan
Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंड

हरिद्वार में आयोजित हुआ यूसीसी आभार सम्मेलन, सीएम धामी ने बाबा साहब आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

 

हरिद्वार के भेल परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में यूसीसी आभार सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया था।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा, “मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे हरिद्वार की पवित्र भूमि पर बाबा साहब की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित इस सम्मेलन में आप सभी के बीच उपस्थित होने का अवसर मिला।”

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि बाबा साहब आज भी देश की सामूहिक चेतना और सामाजिक विचारधारा का अभिन्न हिस्सा हैं। मुख्यमंत्री ने बाबा साहब के जीवन को प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कहा, “बाबा साहब का जीवन ही उनका संदेश है। उन्होंने गुलाम भारत में जन्म लेकर भी अपने ज्ञान, साहस और संकल्प के बल पर न केवल अपना जीवन बदला, बल्कि करोड़ों वंचितों, शोषितों और पीड़ितों को न्याय की राह दिखाई।”

संविधान निर्माण में योगदान को बताया ऐतिहासिक

मुख्यमंत्री ने डॉ. आंबेडकर के संविधान निर्माण में योगदान को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि संविधान की प्रस्तावना में ही उन्होंने यह सुनिश्चित कर दिया था कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व भारतीय गणराज्य के मूल स्तंभ होंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर द्वारा किया गया संघर्ष, विशेष रूप से समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए, आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए बाबा साहब के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button