उत्तराखंड में आज भी बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी, पर्वतीय इलाकों में येलो अलर्ट जारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में आज (बुधवार) को भी मौसम बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश व झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना भी है। इसके मद्देनज़र इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
वहीं, मैदानी क्षेत्रों में भी तेज बारिश के साथ बिजली चमकने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 6 जून तक प्रदेशभर में मौसम में उतार-चढ़ाव बना ही रहेगा। इसके बाद 7 और 9 जून को राज्य में मौसम के शुष्क रहने की संभावना भी है।
लिहाज़ा, प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने व मौसम अपडेट पर नज़र बनाए रखने की अपील भी की है।



