रामनगर: ऊर्जा संचय समागम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सिखाया ‘ब्रेन डिटॉक्स’, साधकों ने साझा किए अनुभव
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
रामनगर के कानिया स्थित रिसोर्ट में चल रहे तीन दिवसीय ऊर्जा संचय समागम के पहले दिन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने ‘ब्रेन डिटॉक्स’ पर विशेष सत्र भी लिया। उन्होंने ध्यान, श्वास व मन की शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेडिटेशन के कोई साइड इफेक्ट नहीं होते, जबकि मेडिसन के होते हैं।
पंडित शास्त्री ने कहा कि 70% बीमारियां मानसिक होती हैं और जितना मन हल्का रहेगा, विचार उतने ही सकारात्मक भी होंगे। उन्होंने साधकों को हंसने व प्रसन्न रहने का संदेश देते हुए कहा कि हंसी तनाव घटाती है और शरीर को ऊर्जा भी देती है।
इस दौरान दिल्ली से आई एक महिला साधक भावुक होकर रोने लगी, जबकि बालाघाट की महिला चिकित्सक ने कहा कि अब वह मरीजों को दवाओं के साथ ध्यान अपनाने की सलाह भी देंगी।
पंडित शास्त्री ने नैनीताल की भूमि को “रमणीक और दिव्य” बताते हुए कहा कि यहां साधना का विशेष लाभ भी मिलेगा। समागम में देशभर से आए साधकों ने इसे एक जीवन बदल देने वाला अनुभव भी बताया।




