रविचंद्रन अश्विन का बड़ा बयान, हिंदी को लेकर कहा- यह राष्ट्र भाषा नहीं
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
भारतीय टीम के पूर्व अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक निजी कॉलेज के कार्यक्रम में हिंदी भाषा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान अश्विन ने हिंदी भाषा को लेकर टिप्पणी भी की। रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि हिंदी भारत की राष्ट्र भाषा नहीं है। रविचंद्रन अश्विन ने छात्रों से पूछा कि अगर कोई अंग्रेजी या तमिल नहीं बोलना जानता है तो क्या कोई हिंदी में प्रश्न पूछने में रुचि भी रखता है।
रविचंद्रन अश्विन बोले – हिंदी एक आधिकारिक भाषा
रविचंद्रन अश्विन ने इस दौरान भारत में भाषा का मामला उठाया। उन्होंने देखा कि हिंदी शब्द बोलने के बाद आखिर लोगों की कैसी प्रतिक्रिया थी। अश्विन ने अपने संबोधन के दौरान कहा, ‘मुझे लगता है कि मुझे यह कहना चाहिए कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा नहीं है, यह आधिकारिक भाषा है।’ मालूम हो कि हिंदी व तमिल भाषा को लेकर हमेशा चर्चा होती है और तमिलनाडु में यह एक संवेदनशील मुद्दा भी रहा है।
कप्तानी को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने रखी राय
अश्विन ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला भी किया था। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने करियर के बारे में बात की। अश्विन स्पष्ट विचारों के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार यह अटकलें लगी कि मैं कप्तानी संभालूंगा, लेकिन उन्होंने कभी ऐसा किया ही नहीं। रविचंद्रन अश्विन ने कहा, जब कोई ऐसा कहता है कि मैं यह नहीं कर सकता तो मैं इसे जरूर करना चाहता। लेकिन जब कोई कहता है कि मैं ऐसा कर सकता हूं तो मेरी रुचि ही खत्म हो जाती है।
भारत के दूसरे सफल टेस्ट गेंदबाज हैं रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में 7वें स्थान पर हैं। रविचंद्रन अश्विन के नाम 106 टेस्ट में 537 विकेट हैं। 59 रन देकर 7 विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। इस दौरान उनका औसत 24.00 का व स्ट्राइक रेट 50.73 का रहा है। अश्विन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय में अनिल कुंबले के बाद दूसरे नंबर पर हैं। कुंबले के नाम 619 टेस्ट विकेट थे। अपने घर पर डेब्यू के बाद से जब भी वह स्क्वॉड में चुने गए, हर बार वह टेस्ट मैच ही खेले हैं। उन्होंने घर पर कोई टेस्ट मिस ही नहीं किया है।




