रेखा आर्या ने दी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर बधाई
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आज गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शानदार सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने इस उपलब्धि को भारतीय सेना की शक्ति, दृढ़ निश्चय व रणनीतिक कुशलता का प्रतीक बताया।
रेखा आर्या ने बताया कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, जिसमें उन्होंने रक्षा मंत्री से कई समसामयिक मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा उठाए गए कड़े कदम और पाकिस्तान को दिया गया करारा जवाब वैश्विक स्तर पर भारत की सैन्य ताकत का परिचायक है।

रेखा आर्या ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि ऑपरेशन सिंदूर में दो महिला सैन्य अधिकारियों – सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपना देश की बेटियों के लिए प्रेरणादायक निर्णय भी है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और इससे हर भारतीय गर्व भी महसूस करता है।




