उत्तराखंडवायरल न्यूज़

लोक सेवा आयोग हर वर्ष कराएगा पीसीएस भर्ती परीक्षा, 2 वर्ष बाद जारी विज्ञप्ति में भी मिलेगा ये फायदा


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड में पीसीएस बनने के लिए अब युवाओं को कई-कई वर्ष का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आयोग की ओर से हर वर्ष पीसीएस की भर्ती परीक्षा कराई जाएगी। 2 वर्ष बाद जारी हुई विज्ञप्ति में भी अभ्यर्थियों को उम्र में 2 वर्ष की छूट मिलेगी। ताकि, 2 वर्ष भर्ती नहीं होने पर उम्र निकलने वाले युवाओं को भी मौका मिल सके। राज्य में लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस के रिक्त पदों पर भर्ती भी कराई जाती है, लेकिन पीसीएस की परीक्षाएं कई-कई वर्ष में होती हैं। इससे युवाओं को उत्तराखंड में पीसीएस बनने के लिए वर्षो की प्रतीक्षा भी करनी पड़ती है। बीते बुधवार को भी 2 वर्ष बाद पीसीएस के 189 पदों पर भर्ती निकाली गई। साल 2021 की पीसीएस भर्ती भी पूरी नहीं हो सकी है। उसमें में अभी अभ्यर्थियों का इंटरव्यू भी बाकी है। मगर, अब लोक सेवा आयोग की ओर से निर्णय लिया गया है कि हर वर्ष पीसीएस के रिक्त पदों पर भर्ती भी निकाली जाएगी। एक वर्ष में ही भर्ती को पूरा भी कर लिया जाएगा। इससे जहां युवाओं को पीसीएस अधिकारी बनने का अवसर हर वर्ष मिलेगा, वहीं पीसीएस के रिक्त पद अधिक समय खाली नहीं रहेंगे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अवधेश कुमार सिंह ने कहा लोक सेवा आयोग की ओर से भर्ती परीक्षाओं में भी तेजी लाई गई है। इसमें अब पीसीएस की भर्ती भी हर वर्ष कराई जाएगी। पूर्व की पीसीएस की भर्ती का भी जल्द इंटरव्यू कर मुख्य परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button