रुद्रनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, उत्सव विग्रह डोली गोपीनाथ मंदिर रवाना
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज बृहस्पतिवार को ब्रह्म मुहूर्त में शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। रुद्रनाथ जी की उत्सव विग्रह डोली अपने शीतकालीन स्थल गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर के लिए रवाना हो गई है।
आज ही 18 किमी की पैदल दूरी तय कर देर शाम तक रुद्रनाथ भगवान अपने शीतकालीन प्रवास में विराजमान हो जाएंगे। रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी वेद प्रकाश भट्ट द्वारा विधि विधान से मंदिर को शीतकाल के लिए बंद किया गया। इस मौके पर सैकड़ो भक्तगण मौजूद रहे।
वहीं द्वितीय केदार मध्यमेश्वर की कपट 20 नवंबर और तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट 4 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।




