ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर भड़के डीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हरिद्वार रोड में निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग कार्यों की धीमी गति पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज बुधवार को बैठक में अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य जून माह 2026 तक पूर्ण होना चाहिए और समयसीमा में देरी पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पर्ट चार्ट, रिवाइज्ड मटीरियल प्लान व लेबर प्लान तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिक संख्या बढ़ाने व डबल शिफ्ट में कार्य कर निर्माण गति तेज करने पर भी जोर दिया। डीएम ने उच्च गुणवत्ता, पर्यावरण अनुकूल तकनीक और सुरक्षा मानकों का पालन भी अनिवार्य किया।
कार्यदायी संस्था सीपीडब्लूडी के अनुसार वर्तमान में 175 के बजाय केवल 125 श्रमिक कार्यरत हैं व निर्माण का 36% कार्य पूरा हुआ है। जिलाधिकारी ने साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य करने और सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740





Yo, pk92 is where it’s at if you’re looking for some quick gaming action. Nothing groundbreaking, but solid entertainment. Check out pk92!