रुद्रप्रयाग में शराब दुकानों पर ओवररेटिंग का आरोप, वायरल वीडियो की जांच शुरू
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रुद्रप्रयाग जनपद में सरकारी शराब की दुकानों पर प्रिंट रेट से अधिक कीमत वसूले जाने के आरोप भी सामने आए हैं। केदारनाथ आस्था पथ स्थित काकड़ागाड़ की एक दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है, जिसमें बीयर पर 15–20 रुपये और हॉफ/बोतल पर 40–50 रुपये अतिरिक्त वसूली का दावा भी किया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवररेटिंग का यह सिलसिला लंबे समय से ही चल रहा है। आरोप है कि विरोध करने पर कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। उपभोक्ताओं ने इस संबंध में सीएम पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई है।
आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




