उत्तराखंडक्राइम

रुद्रपुर: अराजकतत्वों की फायरिंग में पांच मासूम घायल, मोहल्ले में दहशत का माहौल


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

रुद्रपुर (उत्तराखंड) : शहर के वार्ड नंबर 22 स्थित टंकी मोहल्ले में बीते सोमवार देर शाम दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग में 5 मासूम बच्चे घायल हो गए। गोलीबारी के दौरान छर्रे लगने से घायल हुए बच्चों को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ले में लंबे समय से सक्रिय 2 आपराधिक गुटों में अक्सर वर्चस्व की लड़ाई भी होती रहती है। सोमवार को भी इसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। जब फायरिंग हुई, उस वक्त कई बच्चे घरों के बाहर ही खेल रहे थे। गोलीबारी में हर्ष (7), निखिल (12), तनुज (8), ऋषभ (8) और गरिमा (7) के पैरों में छर्रे ही लग गए। बच्चे जान बचाने के लिए दीवारों की आड़ में छिपने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह बच ही नहीं सके।

घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और परिजन घबराए हुए बच्चों को लेकर अस्पताल में दौड़े।

हर्ष के पिता गेंदन कोली, जो एक मिठाई की दुकान में काम करते हैं, ने बताया, “अगर गोली किसी बच्चे के सीने या सिर में लगती तो जान भी जा सकती थी। यह गुट पहले भी कई बार मोहल्ले में तनाव फैला चुके हैं।”

 

गेंदन कोली ने बताया कि बच्चों के इलाज के बाद वह संबंधित गुटों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज भी कराएंगे। मोहल्ले के लोगों ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग भी की है।

स्थानीय प्रशासन पर उठे सवाल

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि दोनों गुट पहले से ही मोहल्ले में दहशत का माहौल बना रहे थे, लेकिन प्रशासन ने कोई सख्त कार्रवाई ही नहीं की। घटना के बाद मोहल्ले में तनावपूर्ण शांति है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button