सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में आगामी 6 व 7 नवम्बर, 2025 को हल्द्वानी (जिला नैनीताल) व पंतनगर (जिला ऊधमसिंहनगर) में आयोजित होने वाले 25वें राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा भी की।
मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध व समन्वित तरीके से पूरी भी की जाएं, ताकि राज्य स्थापना दिवस समारोह गरिमापूर्ण व भव्य तरीके से आयोजित किया जा सके। बैठक के दौरान उन्होंने आयोजन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के सचिव दीपेन्द्र चौधरी सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।




