उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से विजयी पार्षदों ने की मुलाकात, दी बधाई और शुभकामनाएं


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। आज हाथीबड़कला स्थित अपने शासकीय आवास पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के नगर निकाय चुनाव में विजयी हुए सभी पार्षदों ने मुलाकात की और उन्हें आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विजयी पार्षदों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

मंत्री जोशी ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और आपके कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने सभी पार्षदों को प्रेरित करते हुए कहा कि अब यह समय है जब हमें जनता की सेवा में अपने प्रयासों को और मजबूत करना होगा, विकास कार्यों को प्राथमिकता देनी होगी और पारदर्शी प्रशासनिक कार्यशैली अपनानी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का विश्वास है और इसे बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

कैबिनेट मंत्री ने विजयी पार्षदों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र के लोगों से संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करें। उन्होंने उन्हें निष्ठा और ईमानदारी से काम करने की प्रेरणा दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षद अल्पना राणा, योगेश घागट, मीनाक्षी नौटियाल, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, निरंजन डोभाल समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button