हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी सम्मानित
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में मालदेवता सरखेत निवासी मेधावी छात्रा साक्षी को उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 15वीं रैंक हासिल करने पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इस दौरान मंत्री ने साक्षी को लैपटॉप देने की घोषणा भी की।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने साक्षी की इस उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन व अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करती हैं।
उन्होंने साक्षी के पिता को भी बधाई देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका भी होती है। साथ ही साक्षी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
इस अवसर पर महावीर सिंह, अनुज कौशल व घनश्याम सिंह नेगी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




