चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर SDRF की हाईलेवल बैठक, महिला सुरक्षाकर्मी और होमगार्ड्स भी होंगे तैनात
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस की एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ मुख्यालय में सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी की। इस अहम बैठक में सभी ज़ोनल और जिला इकाइयों से अपडेट भी लिया गया।
बैठक में सेनानायक ने यात्रा मार्गों पर तैनात बल की आवासीय और भोजन व्यवस्था, उपकरणों की उपलब्धता और उनकी स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपात स्थिति में रिस्पांस टाइम कम से कम किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से तत्काल निपटा भी जा सके।
महिला जवानों की भी होगी तैनाती
चारधाम यात्रा में इस बार महिला श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एसडीआरएफ की महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। महिला श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार व आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए इन सुरक्षाकर्मियों को विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है।
होमगार्ड्स भी लेंगे मोर्चा
एसडीआरएफ की पोस्टों में जनशक्ति को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षित होमगार्ड्स की भी तैनाती की जाएगी। ये जवान भी आपदा प्रबंधन, बचाव व राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका भी निभाएंगे।
राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल में सभी टीमों की भागीदारी अनिवार्य
सेनानायक ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य स्तरीय मॉकड्रिल में एसडीआरएफ की सभी इकाइयों की सहभागिता भी अनिवार्य होगी, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए टीमों को पूर्णतः प्रशिक्षित व तैयार भी रखा जा सके।
चारधाम यात्रा में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं, ऐसे में सुरक्षा और आपात सेवाओं की तैयारी एक बड़ी प्राथमिकता बन जाती है। एसडीआरएफ द्वारा की जा रही ये तैयारियाँ सुनिश्चित करेंगी कि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न भी हो सके।




