घर से बिछड़कर दर-दर भटक रहे मानसिक रूप से अक्षम युवक को पुलिस ने परिवार से मिलवाया, परिजनों ने जताया आभार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: रानीपोखरी क्षेत्र में पुलिस ने एक मानसिक स्थिति ठीक न लगने वाले युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा और सहानुभूति पूर्वक उसके बारे में जानकारी भी जुटाई। युवक अपने नाम के अलावा कोई जानकारी ही नहीं दे सका।
पुलिस ने युवक को थाना रानीपोखरी लाकर उसकी फोटो आस-पास के थानों व सोशल मीडिया के माध्यम से साझा भी की। जांच में पता चला कि यह युवक 23 अगस्त 2025 से अपने घर रोहतक से लापता था। पुलिस ने स्थानीय थाने व परिजनों से संपर्क कर युवक की जानकारी भी जुटाई।
थाना बुलाए जाने पर युवक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द भी किया गया। युवक के सुरक्षित लौटने पर परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का धन्यवाद भी किया।



