उत्तराखंड

गंगा और सहायक नदियों में अब नहीं जाएगा सीवर, 70 एसटीपी की होगी सघन निगरानी

गंगा व उसकी सहायक नदियों में अब सीवेज का पानी सीधे नहीं जाने दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेशभर में स्थापित 70 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की सघन निगरानी भी की जाएगी। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत अधिकारियों को इसके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत न केवल गंगा बल्कि उसकी सहायक व अन्य नदियों पर भी सीवेज रोकने के लिए एसटीपी लगाए गए हैं। हालांकि, कई बार इन संयंत्रों में खराबी या सीवेज के सीधे नदियों में जाने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। हाल ही में हरिद्वार की एक नदी में नाला टैप न होने की शिकायत पर विभाग को नोटिस भी जारी हुआ था।

नमामि गंगे कार्यक्रम के निदेशक विशाल मिश्रा ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए हैं कि अब हर एसटीपी की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए व संचालन केवल निर्धारित मानक प्रचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत ही हो। किसी भी तरह की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button