उत्तराखंड

सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग हुई आरपार, मुख्यमंत्री धामी ने किया ब्रेकथ्रू का शुभारंभ

बाबा बौखनाग मंदिर में हुआ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम, सुरंग निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले श्रमिक सम्मानित

उत्तरकाशी: यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग आज आखिरकार आरपार हो गई, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मौजूद रहे और सुरंग के ब्रेकथ्रू का शुभारंभ किया। इस मौके पर टनल के बाहर स्थित बाबा बौखनाग मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

करीब 4.5 किमी लंबी इस सुरंग का निर्माण कार्य वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। लेकिन नवंबर 2023 में मलबा गिरने की वजह से 41 मजदूर सुरंग में फंस गए थे, जिन्हें 17 दिन चले रेस्क्यू अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया था। इस घटना के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया था।

बाद में वर्ष 2024 के मध्य में एनएचआईडीसीएल द्वारा दोबारा काम शुरू किया गया। बचा हुआ 30 मीटर हिस्सा तेजी से खोदकर आज बुधवार को सुरंग को आरपार कर दिया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन और एनएचआईडीसीएल द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर सुरंग निर्माण में जुटे श्रमिकों को सम्मानित किया और कहा, “यह केवल एक सुरंग नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकास यात्रा का प्रतीक है। इससे न सिर्फ चारधाम यात्रा सुगम होगी, बल्कि आपदा प्रबंधन में भी यह एक मील का पत्थर साबित होगी।”

मुख्यमंत्री ने बाबा बौखनाग मंदिर में पूजा-अर्चना भी की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। सुरंग के पूरा होने से यमुनोत्री मार्ग पर अब यात्रा पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और तीव्र हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | https://tweet.id | https://kauna.biz.id | https://www.alishayaan.com | https://hytaletextures.com | https://hytaletextures.com/account | https://hytaletextures.com/cart | https://hytaletextures.com/eventv2 | https://hytaletextures.com/faq | https://hytaletextures.com/info | https://hytaletextures.com/login | https://hytaletextures.com/member | https://hytaletextures.com/page | https://hytaletextures.com/product | https://hytaletextures.com/register | https://tokolampusorot.com | https://e-casinositesi.com | https://nikeblazers.us | https://pandorashops.us | https://deathmonkey.org | https://belvederechurchofchrist.org | https://jogo-fortune-tiger.org | https://phimsongngu.org | https://go-movie.org | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 |