नैनीताल में तेज रफ्तार का कहर : तेज रफ्तार कार ने मजदूर को रौंदा, मौत, पहचान अज्ञात

नैनीताल: प्रदेश में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बीते शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने मजदूर को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सिर कुचले जाने के कारण अब तक मजदूर की पहचान भी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है।
- नैनीताल में यहां तेज रफ्तार कार ने मजदूर को रौंदा
नैनीताल में बरेली रोड स्थित तीनपानी बाईपास पर बीते शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार ने मजदूर को कुचल दिया। हादसे में मजदूर की मौके पर मौत भी हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का सिर बुरी तरह कुचल जाने के कारण उसकी पहचान भी नहीं हो पा रही है।
- आज शनिवार सुबह मिली पुलिस को जानकारी
मिली जानकारी के मुताबिक आज शनिवार सुबह लोगों ने रास्ते में शव कुचला हुआ रोड पर पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए छानबीन भी शुरू कर दी है। हालांकि अब तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।
- सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही पुलिस
मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। इसके साथ ही पुलिस इस रास्ते से गुजरे सभी वाहनों की जांच भी कर रही है। आस-पास के लोगों से भी पुलिस मृतक के बारे में जानकारी जुटा रही है। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।