विकसित कृषि संकल्प अभियान के लिए राज्य तैयार, आज से होगी औपचारिक शुरुआत
उत्तराखंड तैयार ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के लिए, कृषि मंत्री ने की समीक्षा बैठक
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून : देशभर में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज गुरुवार से होने जा रही है, और इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने भी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। बुधवार को प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के हाथीबड़कला स्थित शिविर कार्यालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें राज्य के सरकारी और निजी कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति व कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। बैठक में बताया गया कि केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान इस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत 30 मई को ओडिशा के पुरी से भी करेंगे। इसके साथ ही वे 6 जून को मसूरी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
कृषि क्षेत्र में लाया जाएगा क्रांतिकारी बदलाव: गणेश जोशी
बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि
यह अभियान पीएम नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में शुरू हो रहा है। इसका उद्देश्य देश के कृषि क्षेत्र को आधुनिक व विकसित बनाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह अभियान राज्य में कृषि सुधारों की दिशा में मील का पत्थर भी साबित होगा।
12 जून तक चलेगा अभियान
मंत्री जोशी ने बताया कि यह अभियान 12 जून 2025 तक चलेगा, जिसमें किसानों को नई तकनीक, योजनाओं व लाभकारी खेती के तरीके बताए जाएंगे। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम, संगोष्ठियां और मेलों का आयोजन भी किया जाएगा।
देहरादून में होगा कृषि मेला
बैठक में मंत्री ने 14 और 15 जून को देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में आयोजित होने वाले कृषि मेला को लेकर भी तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मेले में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ भी मिले।
राज्य सरकार के अनुसार, अभियान के दौरान किसानों को न केवल तकनीकी जानकारी दी जाएगी, बल्कि उन्हें सरकारी अनुदानों, बीज वितरण, फसल बीमा व मार्केटिंग जैसी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा।
यह अभियान उत्तराखंड के किसानों के लिए एक बड़ा अवसर भी है, जिससे वे खेती को और लाभकारी व आधुनिक बना सकें।




