उत्तराखंडराजनीति

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: नैनीताल में हंगामे के बाद देहरादून में कांग्रेस का डेरा, कार्यालय के बाहर जुटे दिग्गज


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून सहित उत्तराखंड के 12 जिलों में आज गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए मतदान हो रहा है। कई जिलों में बीजेपी पहले ही कांग्रेस को मात दे चुकी है, लेकिन देहरादून की जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर भी बनी हुई है।

देहरादून में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। चकराता विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक काजी निजामुद्दीन, वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना, राजकुमार सहित कई बड़े नेता जिला पंचायत भवन के बाहर ही डटे हुए हैं। कांग्रेस को आशंका है कि परिणाम आने से पहले बीजेपी “खेला” कर सकती है, इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता मौके से हटने को तैयार ही नहीं हैं।

बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी कांग्रेस की तुलना में कम भी दिखाई दी। प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पूरे प्रदेश में चुनाव को प्रभावित करने के लिए अराजकता फैलाई है और धन, बल और सत्ता का दुरुपयोग किया है। उनका कहना है कि देहरादून में जिला पंचायत सदस्यों को एसएसपी ऑफिस में बुलाकर धमकाया भी गया, यहां तक कि जमीनें अधिग्रहित करने की धमकी भी दी गई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बीजेपी पर “वोट चोरी” का आरोप लगाया। उन्होंने नैनीताल की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या के फेसबुक लाइव में बंदूक की नोक पर वोट लूटने की तस्वीरें भी सामने आईं। माहरा का कहना है कि अन्य जिलों में भी बीजेपी ने मतदान प्रक्रिया में अराजकता फैलाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी गैरसैंण मॉनसून सत्र में कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार से कड़ा जवाब भी मांगेगी।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button