कालसी-चकराता मार्ग पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, तीन की मौत, एक गंभीर घायल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून जिले के कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जजरेड खड्ड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में ही जा गिरी, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हो गया।
घायल को स्थानीय लोगों की मदद से उप जिला अस्पताल विकासनगर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही कालसी पुलिस व बचाव दल मौके पर पहुंचे और शवों को खाई से निकालने का अभियान भी शुरू किया। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि
मृतकों की पहचान की जा रही है और घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील भी की है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।




