Warning: Undefined array key "HTTP_REFERER" in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/jannah.theme#archive on line 43
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, रातभर बना भय का माहौल

उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, लोगों में भय का माहौल


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। देर रात करीब 1 बजकर 40 मिनट पर तेज भूकंप का एहसास हुआ, जिसके बाद लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप आने से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई। इसका केंद्र उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से सटे जसपुर गांव के पास था। भारतीय मौसम विभाग (IMD) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 5 किलोमीटर की गहराई पर था।

अच्छी बात यह है कि फिलहाल किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। जनपद में स्थिति सामान्य है और प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखी है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button