पौड़ी के गांधी पार्क में युवाओं के दो गुट भिड़े, जमकर मारपीट, एक युवक गंभीर घायल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
पौड़ी गढ़वाल: नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित गांधी पार्क में बीते मंगलवार शाम युवाओं के 2 गुटों के बीच कहासुनी के बाद अचानक हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते लात-घूंसे व पत्थर चलने लगे, जिससे पार्क में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी व दहशत का माहौल बन गया।
मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती भी कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल युवक की हालत को देखते हुए उसे निगरानी में भी रखा गया है। घटना में एक युवती के घायल होने की सूचना भी है। पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड भी किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखी गई। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में लिया और दोनों पक्षों को थाने में ले जाया गया।
कोतवाली पौड़ी के प्रभारी निरीक्षक जयपाल नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई है और भविष्य में कानून व्यवस्था भंग न करने की सख्त हिदायत भी दी गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




