उत्तराखंडवायरल न्यूज़

हरेला पर्व को राष्ट्रीय मान्यता की मांग को लेकर तुंगनाथ से दिल्ली तक की मैराथन यात्रा


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देवभूमि उत्तराखंड के हरेला पर्व को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग को लेकर तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर से नई दिल्ली के लिए पांच सौ किमी हरेला मैराथन दौड़ शुरू हो गई है। इस मैराथन में उत्तराखंड की फ्लाइंग गर्ल भागीरथी बिष्ट, सिरमौरी चीता और अंतरराष्ट्रीय एथलीट सुनील शर्मा सहित अन्य कई प्रतिभाग कर रहे हैं।

बता दें किपहले दिन मैराथन तुंगनाथ मंदिर से चोपता, मक्कूमठ होते हुए रुद्रप्रयाग पहुंची। बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे पंच केदार में तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर में उत्तराखंड के पावन लोकपर्व हरेला को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग को लेकर राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दौड़ चुके धावकों ने हरेला मैराथन शुरू की।

वहीं, मंदिर से चोपता होते हुए बनियाकुंड से मक्कूमठ के रास्ते से यह मैराथन रुद्रप्रयाग पहुंची। हरेला मैराथन दौड़ के आयोजक अभिषेक मैठाणी ने बताया कि 20 सितंबर को मैराथन रुद्रप्रयाग से देवप्रयाग, 21 को देवप्रयाग से ऋषिकेश, 22 को ऋषिकेश से रामपुर-तिराह, मुज्जफरनगर, 23 को रामपुर तिराह से मेरठ और 24 सितंबर को मेरठ से नई दिल्ली, गढ़वाल भवन पहुंचेगी।

हरेला मैराथन का मुख्य उद्देश्य हरेला पर्व को राष्ट्रीय पर्व घोषित करना है। नई दिल्ली में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के माध्यम से मांगपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा जाएगा।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button