उत्तराखंड

यूकेएसएसएससी ने दूसरी चयन सूची जारी की, 18 फरवरी को होगा अभिलेख सत्यापन

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने इंटरमीडिएट स्तरीय परिवहन आरक्षी और आबकारी सिपाही भर्ती के लिए रिक्त पदों के सापेक्ष दूसरी चयन सूची जारी कर दी है। आयोग द्वारा इस प्रक्रिया में अब अभिलेख सत्यापन किया जाएगा।

यूकेएसएसएससी ने पिछले वर्ष 11 जनवरी से 16 फरवरी तक शारीरिक मापजोख और दक्षता परीक्षा का आयोजन किया था, इसके बाद 30 जून को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। पहले चरण में चयनित अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 19 दिसंबर से 30 दिसंबर तक किया गया था।

अब, बचे हुए पदों के लिए दूसरी सूची जारी की गई है। चयनित अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 18 फरवरी को आयोग कार्यालय में किया जाएगा।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button