एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश शुरू, 21 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय (एचएनबीजीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। सीयूईटी-यूजी 2026 में शामिल अभ्यर्थी 21 जुलाई रात तक विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों के साथ इंटीग्रेटेड एमबीए, बीए-एलएलबी, लोक नृत्य डिप्लोमा व लोक संगीत डिप्लोमा में भी इसी प्रक्रिया के तहत प्रवेश भी दिए जाएंगे।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपीएस गुसाईं ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले पात्रता व पाठ्यक्रम की जानकारी सुनिश्चित करने, सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर अपलोड करने और निर्धारित अवधि में पंजीकरण शुल्क जमा करने की अपील भी की है। विश्वविद्यालय ने छात्रों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करने की सलाह भी दी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




