उत्तराखंड BJP की नई प्रदेश टीम ने संभाला कार्यभार, हवन-पूजन के साथ शुरू हुआ ‘मिशन 2027’
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की नवगठित प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारियों ने देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अपना कार्यभार भी संभाल लिया। हाल ही में घोषित 42 सदस्यीय नई टीम ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालते हुए ‘मिशन 2027’ के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प भी लिया।
प्रदेश मुख्यालय में भव्य हवन-पूजन, वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति
प्रदेश कार्यालय में हुए हवन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, तीनों प्रदेश महामंत्री—कुंदन परिहार, तरुण बंसल व पहली बार नियुक्त महिला महामंत्री दीप्ति भारद्वाज—ने भाग लिया। इनके साथ कई अन्य नवनियुक्त पदाधिकारी, प्रदेश उपाध्यक्ष, मंत्रीगण, मीडिया व सोशल मीडिया प्रभारियों ने भी विधिवत रूप से पदभार भी ग्रहण किया।
इस अवसर पर महेंद्र भट्ट ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा,
“अब समय नहीं है रुकने का। हमें मिशन 2027 के लक्ष्य की ओर बढ़ना है। हर बूथ तक सरकार की उपलब्धियां और संगठन की सक्रियता भी पहुंचानी है।”
प्रमुख पदाधिकारियों ने संभाला दायित्व
- कुंदन परिहार व तरुण बंसल ने प्रदेश महामंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
- दीप्ति भारद्वाज बनीं पहली महिला प्रदेश महामंत्री।
- जगमोहन सिंह रावत ने प्रदेश कार्यालय सचिव का दायित्व संभाला।
इनके साथ प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, मंत्री नेहा जोशी, गौरव पांडे, सतीश लखेड़ा, आदित्य चौहान, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु संगतानी, IT संयोजक प्रवीण लेखवार सहित कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
आज होगी BJP की प्रदेश कार्यशाला, मिशन 2027 पर होगा मंथन
BJP की प्रादेशिक कार्यशाला आज बुधवार को देहरादून के कुआंवाला स्थित एक निजी संस्थान में आयोजित भी की जा रही है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, और संगठन महामंत्री अजेय कुमार समेत सभी जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष व नवगठित टीम शामिल होगी।
कार्यशाला का प्रमुख एजेंडा:
- मिशन 2027 के लिए संगठनात्मक रणनीति
- बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती
- शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी
- सरकार की योजनाओं को संगठन के माध्यम से जनता तक पहुँचाना
- सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के बूथ स्तर तक गठन की कार्ययोजना
सेवा पखवाड़े के रूप में मना रहे हैं PM मोदी का जन्मदिन
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने बताया कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बीजेपी कार्यकर्ता ‘दैवीय आपदा सेवा पखवाड़े’ के रूप में मना रहे हैं। कार्यकर्ता राज्य में हालिया आपदाओं से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता भी पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “सरकार और संगठन मिलकर जनसेवा को और प्रभावी बनाने के प्रयासों पर भी कार्यशाला में चर्चा भी की जाएगी।”
उत्तराखंड बीजेपी ने अब पूरी ताकत से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल भी फूंक दिया है। नई टीम, नई ऊर्जा व नया संकल्प लेकर प्रदेश भर में संगठनात्मक गतिविधियों को धार देने की दिशा में अग्रसर भी हो चुकी है।




