उत्तराखंडक्राइम

युवती के साथ मारपीट कर युवक ने किया दुष्कर्म


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

काशीपुर में ड्यूटी करने फैक्टरी जा रही युवती के साथ मारपीट कर एक युवक ने दुष्कर्म भी किया। पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।

नगर निवासी एक व्यक्ति ने आईटीआई थाना पुलिस में तहरीर सौंपी, इसमें बताया उसकी बेटी महुआखेड़ा गंज स्थित एक फैक्टरी में काम करती है। 25 जुलाई की सुबह लगभग 8 बजे वह ड्यूटी जाने के लिए टांडा तिराहा पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बेटी की फैक्टरी के सामने स्थित दूसरी फैक्टरी में काम करने वाला धीरज निवासी नई कॉलोनी पैगा महुआखेड़ा गंज थाना आईटीआई बाइक से वहां पर पहुंचा। उनसे कहा कि अगर ऑटो नहीं मिल रहा है तो वह उसे फैक्टरी तक छोड़ देगा। इस पर बेटी बाइक पर युवक के साथ बैठ गई।

आरोप है कि धीरज उसे पैगा चेक पोस्ट के पास एक मकान में भी ले गया। वहां मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म भी किया। आरोपी के फरार होने के बाद बेटी ने उसे फोन कर जानकारी दी। इस पर वह बेटी को बदहवास हालत में टांडा तिराहा से घर ले आया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच भी शुरू कर दी है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button