उत्तराखंड निकाय चुनाव: कर्णप्रयाग में कांग्रेस ने अनिल कुमार को निष्कासित किया, विरोधी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर अब तैयारियां तेज हैं। वहीं, कर्णप्रयाग में निर्दलीय चुनाव लड़ने पर अनिल कुमार को कांग्रेस ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से ही निष्कासित कर दिया है।
नगर पलिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी के विरोध में कार्य करने वालों पर पार्टी ने एक्शन लेना भी शुरू कर दिया है। कर्णप्रयाग में कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेश खंडूरी ने कांग्रेस पार्टी के विरोध में निर्दलीय चुनाव लड़ने व पार्टी के विपरीत काम करने पर कार्यकर्ता अनिल कुमार को पार्टी से निष्कासित भी कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के विरोध में कार्य करने पर पर पार्टी सख्ती से कार्रवाई भी करेगी।




