उत्तराखंड ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान: STF ने खन्सयू में चरस तस्करों को किया गिरफ्तार, 5 किलो से अधिक चरस बरामद
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये STF ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
उपरोक्त आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ आर.बी. चमोला के निर्देशन में और प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल रविवार देर शाम को उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना खन्सयू क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए खन्सयू- हैडाखान मार्ग के पास से दो चरस तस्करों महेन्द्र सिंह चिलवाल पुत्र बच्ची सिंह और बच्ची सिंह पुत्र बिशन सिंह निबासीगण ग्राम चमोली थाना खन्सयू जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से कुल 05 किलो 457 ग्राम चरस बरामद हुई ।
अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में बताया कि वे यह चरस अपने गॉव से लाये थे जिसको हल्द्वानी, काठगोदाम क्षेत्र में बेचने ले जा रहे थे ।
अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि वह अक्सर अपने गॉव से चरस ले जाकर मैदानी क्षेत्रों में बेचते है जिससे उनको काफी मुनाफा होता है। STF टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।




