उत्तराखंड नेशनल गेम्स में इतिहास रचने को तैयार, बॉक्सिंग में मिली बड़ी सफलता
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून, 7 फरवरी 2025: उत्तराखंड अब नेशनल गेम्स में इतिहास रचने के कगार पर है। आज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड और दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए। इसके साथ ही प्रदेश ने अब तक कुल 44 पदक अपने नाम किए हैं, जिनमें आठ गोल्ड, 19 सिल्वर और 17 कांस्य पदक शामिल हैं।
इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ उत्तराखंड ने अब यूपी, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल जैसे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए नेशनल गेम्स की पदक तालिका में 10वें स्थान पर अपनी जगह बना ली है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने इस सफलता से ना सिर्फ अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है, बल्कि उत्तराखंड का नाम पूरे देश में रोशन किया है।




