उत्तराखंड

ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर बड़ा हादसा टला, 25 यात्रियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर कार व लीडर से टकराया


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

ऋषिकेश-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर काली की ढाल के समीप एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उत्तर प्रदेश से आ रहा यात्रियों से भरा एक वाहन अचानक ही अनियंत्रित हो गया और इसकी चपेट में एक छोटा लीडर वाहन और कार आ गए। वाहन में करीब 20 से 25 यात्री भी सवार थे, जिनकी जान बाल-बाल ही बची।

हादसे के बाद सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार भी लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे कराया और यातायात भी सुचारू किया।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही इस हादसे का कारण भी बनी। उनका कहना है कि हरिद्वार से ऋषिकेश आने वाले भारी वाहनों को श्यामपुर चौकी से डायवर्ट कर नटराज की ओर भेजने का नियम भी है, लेकिन लापरवाही के चलते भारी वाहन मुख्य बाजार की ओर को प्रवेश कर रहे हैं। इसी वजह से यह घटना घटी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button