वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को मिली नई कुलपति, डॉ. तृप्ता ठाकुर संभालेंगी जिम्मा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वीएमएसबी यूटीयू) को अब नई कुलपति मिल गई हैं। केंद्र सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन कार्यरत राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई) की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर को विश्वविद्यालय का कुलपति भी नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अधिनियम-2005 की धारा-9 की उपधारा (2) के तहत गठित अन्वेषण समिति द्वारा प्रस्तुत पैनल से ही की गई है। विश्वविद्यालय की कुलाधिपति राज्यपाल की ओर से डॉ. ठाकुर को यह जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
सरकारी आदेश के अनुसार, डॉ. तृप्ता ठाकुर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले 3 वर्षों के लिए व अगले आदेशों तक कुलपति पद पर कार्य भी करेंगी।
डॉ. ठाकुर वर्तमान में एनपीटीआई, फरीदाबाद (हरियाणा) में महानिदेशक के पद पर भी तैनात थीं और तकनीकी शिक्षा एवं ऊर्जा क्षेत्र में उनके पास लंबा प्रशासनिक और तकनीकी अनुभव है। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय में तकनीकी शोध व उच्च शिक्षा को नई दिशा मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है।




