उत्तराखंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
डीएवी कॉलेज के बाहर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में डीएवी कॉलेज के बाहर दो पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। वीडियो में कुछ युवक आपस में लड़ते व एक युवक घायल होकर जमीन पर गिरते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, घटना के बावजूद अब तक किसी पक्ष ने पुलिस में लिखित शिकायत ही नहीं दी।
रुड़की सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि वीडियो 8 जनवरी रात का है। घटना के दौरान गोली चलने जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही हैं, लेकिन वीडियो में गोली चलती हुई नहीं दिखाई दे रही वही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर विवाद में शामिल युवकों की पहचान भी कर रही है।
सीओ पंत ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा ही नहीं जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740