विकासनगर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान में 2 आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने 28 नवंबर की रात कुंजा ग्रान्ट क्षेत्र में 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। गिरफ्तार अभियुक्त सादाब (कुंजा ग्रान्ट) और सन्नी शर्मा (मंडी चैक) के पास 1 पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पूछताछ में सन्नी ने बताया कि उसने अपने 4 साथियों के साथ मिलकर कुछ महीने पहले विकासनगर तहसील के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर बैग चोरी भी किया था। बैग में 1 पिस्टल, 2 मैगजीन, 14 कारतूस, 70,000 रुपये, बैंक पासबुक व अन्य कागजात थे। अभियुक्तों ने सामान आपस में बाँट लिया व कुछ कारतूस पिस्टल से फायर भी किए।
पुलिस ने बताया कि सन्नी नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए अन्य साथियों के साथ टप्पेबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम भी देता था। सघन चेकिंग में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।




