चमोली: आदिबदरी क्षेत्र के चांदपुर गढ़ी में डंपर और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही अचेत हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
घायल की नाजुक हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों की मदद से उसे प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए कर्णप्रयाग रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
