उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट ही बदल रहा है। बीते दिन हुई तेज बारिश, ओलावृष्टि व ठंडी हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश, ओलावृष्टि और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। इन जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
वहीं राज्य के अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने व 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
मसूरी में देर रात हुई झमाझम बारिश व ओलावृष्टि के बाद मौसम पूरी तरह बदल गया। घने कोहरे व ठंडी हवाओं के बीच लोगों को मई में ही दिसंबर जैसी ठंड का एहसास भी हुआ। मॉल रोड पर पर्यटक बारिश व कोहरे का आनंद लेते नजर आए।
वहीं देहरादून में भी रातभर हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को हीटवेव से राहत भी मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज भी बदला रहेगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




