उत्तराखंड में मौसम बदलेगा, पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क व ठंडी ठंड लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। सर्दी-खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायतें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार 5 दिसंबर से मौसम में बदलाव आएगा और राज्य के पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होगी।
राज्य के तीन पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी व चमोली और कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले में बारिश व बर्फबारी होगी। 3,200 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होगी, जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी है। राज्य के बाकी 10 जिलों में मौसम शुष्क ही रहेगा।
आगे का मौसम: शनिवार 6 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन रविवार 7 व सोमवार 8 दिसंबर को फिर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश व बर्फबारी का अनुमान है। इसके बाद मंगलवार 9 दिसंबर को मौसम शुष्क ही रहेगा।
तापमान में गिरावट: अगले 1-2 दिन में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी आएगी। पर्वतीय घाटियों में हल्का या मध्यम कोहरा छाने की संभावना भी है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को पहाड़ी सड़कों पर सावधानी बरतने व शाम के समय वाहन चलाने से बचने की सलाह भी दी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




