उत्तरायणी कौथिक में हिलान्स कैंटीन की महिलाओं ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून। परेड ग्राउंड में आयोजित 4 दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026 में हिलान्स कैंटीन से जुड़ी महिला समूहों ने आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल भी पेश की। सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में विकासखंड रायपुर के दुर्गा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने किचन व भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालते हुए अतिथियों व कलाकारों की सेवा में अहम भूमिका भी निभाई।
महिलाओं ने स्वच्छ, पारंपरिक व पौष्टिक भोजन तैयार कर सभी की सराहना प्राप्त की। महोत्सव में 175 से अधिक स्टालों के माध्यम से महिला समूहों की मेहनत व हुनर की झलक भी देखने को मिली। मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन ने भी उनके कार्य की सराहना भी की।
जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासों से क्लेक्ट्रेट, कोरोनेशन अस्पताल, गुच्चूपानी व आईएसबीटी में ‘हिलान्स कैंटीन’ का संचालन महिला समूहों को सौंपा गया है, जिससे उन्हें रोजगार और आय के नए अवसर भी मिल रहे हैं। कोरोनेशन अस्पताल स्थित कैंटीन से समूह को प्रतिमाह एक से डेढ़ लाख रुपये तक की आय हो रही है, जिससे महिलाओं का आत्मविश्वास व आर्थिक सशक्तिकरण दोनों बढ़ रहे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




