देहरादून: भाजपा प्रदेश कार्यालय में वक्फ संशोधन कानून पर कार्यशाला आज, सीएम धामी और दुष्यंत गौतम होंगे मुख्य वक्ता
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: उत्तराखंड भाजपा आज शुक्रवार को वक्फ संशोधन कानून को लेकर एक अहम प्रदेशस्तरीय कार्यशाला का आयोजन कर रही है। यह कार्यशाला देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में सुबह 9:30 बजे शुरू होगी, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के केंद्रीय समिति सदस्य एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत करेंगे।
कानून की बारीकियों पर होगी चर्चा
कार्यशाला में वक्फ संशोधन कानून की प्रमुख धाराओं, उसकी व्याख्या, और विशेष रूप से गरीब मुस्लिमों व पसमांदा समुदाय को इससे होने वाले लाभों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही इस विषय पर कार्यकर्ताओं को समाज के विभिन्न तबकों—विशेष रूप से मुस्लिम समाज और मुस्लिम बुद्धिजीवियों—तक सही जानकारी पहुंचाने की रणनीति भी साझा की जाएगी।
विपक्षी भ्रम के खिलाफ अभियान
पार्टी सूत्रों के अनुसार, कार्यशाला का उद्देश्य विपक्ष द्वारा वक्फ संशोधन कानून को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम और झूठ को समाप्त करना है। भाजपा का मानना है कि यह कानून मुस्लिम समाज की बेहतरी के लिए एक ऐतिहासिक कदम है, जिसका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए।
ये रहेंगे शामिल
इस कार्यशाला में प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, जिला अध्यक्ष, प्रभारी-सह प्रभारी सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी विशेष रूप से भाग लेंगे। कार्यशाला के बाद एक विस्तृत कार्ययोजना भी बनाई जाएगी, ताकि जमीनी स्तर पर सही संदेश पहुंचाया जा सके।
भाजपा का यह आयोजन राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो राज्य की अल्पसंख्यक नीति और रणनीति को एक नई दिशा दे सकता है।




