उत्तराखंडराजनीतिवायरल न्यूज़

नामांकन के बाद गणेश गोदियाल ने किया जनसभा को संबोधित, कहा- जनता ही है हमारी स्टार प्रचारक


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

कांग्रेस के गढ़वाल सीट से लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने आज बुधवार को अपना नामाकंन किया। इसके बाद उन्होंने रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित भी किया। इस दौरान गणेश गोदियाल ने कहा कि हमें स्टार प्रचारकों की जरूरत ही नहीं है। उत्तराखंड की जनता और संगठन के लोग ही उनके स्टार प्रचारक है। कहा कि भाजपा की सरकार 10 वर्ष से है लेकिन इस कार्याकाल में अच्छे दिन क्या हुआ। इसके साथ गणेश गोदियाल ने काला धन पर भी बीजेपी को आड़े हाथों लिया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशों से कालाधन लाने की बात भी कही थी, साथ ही लोगों के खाते में 15- 15 लाख रुपये आने का वादा भी किया था, लेकिन आज तक न तो काला धन वापस आया और ना ही लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपये आए। इसके अलावा उन्होंने भूकानून और मूल निवास समेत तमाम मुद्दों पर भी बात कही। साथ ही प्रथम सीडीएस विपिन रावत की मौत की जांच पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनकी मौत कैसे हुई। इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया। इस दौरान पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, सुरेंद्र सिंह नेगी, नरेंद्रगर से पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत, रणजीत रावत, प्रो. जीतराम और मनोज रावत आदि ने भी जनता को संबोधित किया।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button