उत्तराखंड

उत्तराखंड के 25 हजार उपनल कर्मचारियों का 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ा I


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखंड के 25 हजार उपनल कर्मचारियों का 10 प्रतिशत मानदेय अब बढ़ाया गया है। वित्त विभाग से इसकी मंजूरी मिलने के बाद आज सोमवार को शासन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए है। प्रदेश के उपनल कर्मचारी पिछले काफी समय से हर वर्ष 20 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों पर अमल की मांग भी कर रहे थे। लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी बीते दिनों 8 दिन कार्यबहिष्कार पर भी रहे। कर्मचारियों का कहना था कि सरकार मंत्रिमंडल की उप समिति की रिपोर्ट को भी लागू करे। सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जो एसएलपी दाखिल की गई है, उसे वापस लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर अमल भी किया जाए। किसी भी उपनल कर्मचारी की सेवा समाप्त भी न की जाए। उपनल कर्मचारी की मौत पर मृतक आश्रितों को भी नौकरी दी जाए। इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने और अन्य मांगों के लिए समिति गठित करने के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन को स्थगित किया था।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button