उत्तराखंड

उत्तराखण्ड के बद्रीनाथ एवं मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्यासियों क्रमशः लखपत बुटोला एंव काजी निजामुद्दीन के नाम की घोषणा।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादूनः-उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखण्ड के बद्रीनाथ एवं मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्र्रत्याशियों क्रमशः ब्रदीनाथ उपचुनाव में लखपत बुटोला एंव मंगलौर विधानसभा के लिए काजी निजामुद्दीन की घोषणा करने पर दोनों प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी है। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे लगन के साथ पार्टी प्रत्याशियों को बिजय बनाने का काम करेंगे।

करन माहरा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों व कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हम सबको एकजुट होकर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिए कमर कसनी होगी। जिससे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने कहा बद्रीनाथ के प्रत्याशी लखपत बुटोला 21 जून 2024 को जिलाधिकारी कार्यालय गोपेश्वर और मंगलौर के प्रत्याशी निजामुद्दीन 19 जून 2024 को जिलाधिकारी कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार में अपना नामांकन करेंगे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button