उत्तराखंड

चकराता विकासनगर में नाबालिग का अपहरण, विरोध में स्थानीय लोगों और रुद्र सेना ने कराया बाजार बंद

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

चकराता विकासनगर में गैर समुदाय के युवक के नाबालिग के अपहरण के विरोध में चकराता में स्थानीय लोगों और रुद्र सेना के आह्वान पर छावनी बाजार को बंद किया गया। व्यापारी, स्थानीय लोग और रुद्र सेना के पदाधिकारी मामले में आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में कार्रवाई के लिए कठोर कानून बनना चाहिए। सीओ विकासनगर भास्कर लाल शाह और तहसीलदार मनोहर अंजूवाल मौके पर पहुंचे। बीते बृहस्पतिवार को चकराता थाना क्षेत्र में गैर समुदाय के युवक के नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को विकासनगर से गिरफ्तार किया था। आरोपी के साथ मिली नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया गया था।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button