नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में।
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

ऋषिकेश पुलिस के द्वारा नाबालिक को पूर्व में ही कर लिया गया था सकुशल बरामद, अभियुक्त लगातार चल रहा था फरार ।
घटना का विवरण: दिनांक: 17-01-24 को वादी द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक लिखित तहरीर दी गई की उनकी नाबालिक पुत्री दिनांक: 16-01-24 को अपरान्ह समय करीब 13ः00 बजे दिन में घर से अपने स्कूल की फाइल लेने बाजार के लिए निकली थी जो घर वापस नहीं आई है। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा बालिका की सकुशल बरामदगी और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये। निर्गत निर्देशों के क्रम में कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त नाबालिग को दीपक निवासी वादे का पुरवा, थाना मवई, जिला अयोध्या, उत्तर प्रदेश अपने साथ बहला फुसलाकर लखनऊ उत्तरप्रदेश ले गया है। जिस पर टीम द्वारा बालिका को लखनऊ से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। नाबालिग बालिका द्वारा बताया गया कि अभियुक्त उसे बहला फुसलाकर अपने साथ लखनऊ ले गया था, जहां अभियुक्त द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। नाबालिग बालिका के बयानों के आधार पर अभियोग में भादवि और पोक्सो अधिनियम की बढोतरी की गई।अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस को अभियुक्त को लखनऊ उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुईं। अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।




