उत्तराखंड
Trending

चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों में है भारी उत्साह, गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को अब तक होटल और गेस्ट हाउस की करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की बुकिंग


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों में है भारी उत्साह। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को अब तक होटल और गेस्ट हाउस की करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की बुकिंग भी मिल चुकी है। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और भी बढ़ेगा। निगम ने फरवरी में होटल की ऑनलाइन बुकिंग को शुरू कर दिया था। चारधाम यात्रा को लेकर निगम की ओर से इस बार खास तैयारियां भी की गई हैं। पर्यटकों व तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वेबसाइट पर सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। यात्रा के दौरान किसी भी परेशानी से बचने के लिए तीर्थयात्री और पर्यटक एडवांस बुकिंग को करा रहे हैं। जीएमवीएन के सहायक महाप्रबंधक राकेश सकलानी ने बताया, यह आंकड़ा सिर्फ होटल और गेस्ट हाउस की ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग का है। इसके अलावा निगम को टूर पैकेज की अच्छी बुकिंग भी मिल रही हैं। आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और भी अधिक बढ़ने की उम्मीद है। केदारनाथ धाम का जायजा लेने के लिए निगम की टीम 2 अप्रैल को देहरादून से रवाना होगा। 6 से 7 सदस्यों की टीम धाम में बर्फबारी से हुई टूट-फूट का जायजा लेने के साथ नंदी कैंप व कैंप लगाने वाली जगहों की भी स्थिति जानेंगे। ताकि यात्रा से पहले धाम में कैंप को व्यवस्थित भी किया जाए। इस वर्ष देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। 7 चरणों में होने वाले मतदान मई महीने तक चलेंगे। ऐसे में निगम के अधिकारियों का मानना है कि इस दौरान बुकिंग का आंकड़ा भी कम हो सकता है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button