उत्तराखंड

परिवार के साथ देवप्रयाग से देहरादून की तरफ घर लौट रहे थे…गंगा में नहाने उतरा बेटा डूबा, बचाने कूदे पिता भी तेज बहाव में ही बहे

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

ऋषिकेश में लोगों के गंगा में डूबने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आज गुरुवार को एक पिता और पुत्र गंगा के तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। संजय थापा(52)अपने परिवार के साथ देवप्रयाग से देहरादून की तरफ जा रहे थे। वह अचानक रास्ते में रुके और मालाकुंठी पुल के पास नदी में नहाने के लिए उतर गए। तभी संजय का बेटा आशीष थापा(23) गंगा में डूबने लगा। बेटे को बचाने के लिए पिता भी गंगा में उतर गए और वह भी तेज बहाव में बह गए। उनकी पत्नी सरिता थापा व एक अन्य पुत्र दिव्य ऋषि ने शोर मचाया तो लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। एसडीआरएफ दोनों की तलाश में जुटी है।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button