उत्तराखंड

मसूरी हाथी पांव रोड पर एक वाहन खाई में गिरा, तीन लोगो की मौत

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

आज सोमवार दिनांक 29-04-2024 को सिटी कंट्रोल के माध्यम से कोतवाली मसूरी को सूचना प्राप्त हुई की हाथी पांव रोड पर एक वाहन खाई में गिर गया है।

सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली मसूरी से प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मय आपदा उपकरणों सहित घटनास्थल पर पहुंचे, जहां एक वाहन HR 42F 2676 शनिचर बैंड हाथी पांव रोड से करीबन 500 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा हुआ था, जिसमें तीन लोग सवार थे।

जिनके शव घटनास्थल पर पड़े हुए थे, जिन्हें पुलिस, फायर सर्विस मसूरी, एसडीआरएफ व स्थानीय व्यक्तियों की मदद से खाई से निकलकर 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल मसूरी भिजवाया गया और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

शवो के शिनाख्त के पश्चात पंचायत नामा की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button