राष्ट्रीय

मुंबई में तेज वर्षा से 36 उड़ानें रद्द, सड़कों पर पानी भरा


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

मुंबई में तेज वर्षा के कारण बीते रविवार को 36 उड़ानें रद्द कर दी। विमानन प्राधिकरण ने जानकारी दी कि दिन के दौरान, लगभग एक घंटे के भीतर रनवे संचालन दो बार रोकना पड़ा। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइन के साथ-साथ एयर इंडिया और विस्तारा की उड़ानें रद्द की गई। तेज बारिश के कारण मुंबई में सड़क और रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं। जहां कई सड़कों पर पानी भर गया, वहीं मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर कुछ जगहों पर पटरियां भी पानी में डूब गईं। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार, शहर में 82 मिलीमीटर, पूर्वी उपनगरों में 96 मिलीमीटर और पश्चिमी उपनगरों में 90 मिलीमीटर बारिश हुई।

 

मुंबई पुलिस ने एक परामर्श जारी कर नागरिकों से शहर में तेज वर्षा को देखते हुए तटीय इलाकों में न जाने को कहा है। पुलिस ने कहा कि लोगों को केवल आवश्यक कार्य होने पर ही अपने घरों से निकलना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए। तेज बारिश के कारण मुंबई की कई सड़कों पर पानी भर गया है और ट्रैफिक जाम की सूचना मिली है। मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button